सदर तहसील पर शिकारपुर विधानसभा प्रत्याशी ने भरा नामांकन पत्र

Spread the love

सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलन्दशहर : सदर तहसील पर शिकारपुर विधानसभा के सपा लोक दल गठबंधन के प्रत्याशी प्रो. किरणपाल सिंह, ने नामांकन पत्र भरा साथ ही मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि भाजपा से जनता का विश्वास उठ चुका है उत्तर प्रदेश में इन पांच सालों में भाजपा ने कोई काम नहीं किया केवल झूठे वादे और लोगों को गुमराह करने का काम किया है अब जनता का विश्वास सपा गठबंधन की ओर जा रहा है।

शिकारपुर में पूर्व में रहे विधायक अनिल शर्मा केवल विवादों में रहे उन्होंने भी आज तक कोई विकास कार्य नहीं किया जनता उन्हें नकार देगी केवल सपा लोकदल के गठबंधन पर वोट करेगी और सपा लोकदल के गठबंधन के प्रत्याशी ही जितेंगे वहीं गठबंधन प्रत्याशी प्रो. किरनपाल सिंह, ने कहा कि शिकारपुर विधानसभा में सरकारी डिग्री कॉलेज और औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने का कार्य करूंगा इस मौके पर पिन्टू प्रमुख, पंकज प्रधान, निखिल शर्मा, रिंकेश वत्स, रोविन चौधरी, मंयक, भारी संख्या में लोग मौजूद रहे ।