सरकारी जमीन पर कब्जा करने का आरोप

Spread the love

सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर चोला। क्षेत्र के गांव गांगरौल निवासी हरीकिशन ने जिलाधिमकारी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि गांव निवासी तीन भाईयों ने तहसील अफसरों की मिलीभगत से सरकारी जमीन पर कब्जा कर निर्माण कर लिया है।

जिससे शेरपुर को जाने वाले मार्ग पर पानी भर गया है।प्रार्थना पत्र में बताया गया है कि मामले की शिकायत उन्होंने मुख्यमंत्री से मिलकर की थी। उसके बाद निर्माण कार्य रूक गया था। परंतु कुछ समय बाद फिर से कब्जा करना शुरू कर दिया।