सरकार एवं अधिकारियों के आश्वासन पर जताया असंतोष

Spread the love

सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलन्दशहर अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष कमल सिंह ने औरंगाबाद प्रवास के दौरान औरंगाबाद सफाई कर्मचारी संघ की समस्याएं सुनी और संघ ने अपनी समस्याओं का ज्ञापन सौंपा अपनी समस्याओं की सूची सौपी
कमल पारचा ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को हल करने में किसी भी सरकार की रुचि नहीं है। आयोग के लोग आते हैं लेकिन मजदूरों की समस्याएं राजनीतिक महत्वकांक्षा की भेंट चढ़ जाती हैं।

समस्याएं हल होने की बजाए बढ़ती ही हैं। देश के कानून में सफाई कर्मचारी की भर्ती में रोस्टर का पालन करने का नियम नहीं है, लेकिन अभी भी कई राज्यों में रोस्टर के पालन के चक्कर में सफाई कर्मचारियों का शोषण हो रहा है। केंद्र ने सफाई कर्मचारियों के नियमित भर्ती का नियम बनाया है पर संविदा नियुक्ति करके नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। सरकार कोई भी हो सिर्फ कोरा आश्वासन दे रही है। इसलिए अब हम अपने बीच से ही जनप्रतिनिधियों को चुनने की तैयारी कर रहे हैं। आने वाले समय में सफाई करने वाले समाज से लोग चुनकर पहुंचेंगे तभी कर्मचारियों की समस्याओं पर गौर किया जाएगा।


कमल पारचा ने बताया कि हमअपने कर्मचारियों का शोषण नहीं होने देंगे और उन पर हो रहे नाजायज दवाब को लेकर जल्द ही आंदोलन किया जाएगा इस दौरान राधे पारचा प्रदेश प्रचार मंत्री, डॉक्टर लाखन सिंह, विजय कुमार, गिरिलाल, सुभाष, दयाचंद,मनीष, शनि, सुभाष आदि लोग मौजूद रहे।