सीएसके को लग रहें हैं झटके पर झटके, हरभजन सिंह हुए बाहर

Spread the love

IN8@ जैसे जैसे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) शुरू होने के दिन नजदीक आते जा रहे हैं | चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। एक बाद एक खिलाडी आईपीएल से वापस जा रहे हैं | पहले सुरेश रैना ने और अब ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह भी टूर्नामेंट से हट गए हैं। हरभजन ने भी आईपीएल से हटने का कारण निजी बताया है। सुरेश रैना देश लौट चुके हैं। हरभजन टीम के साथ यूएई नहीं गए थे।

हरभजन सिंह ने न्यूज एजेंसी से कहा कि फिलहाल में परिवार के साथ जालंधर में हूं। मैंने सीएसके टीम मैनेजमेंट को अपने फैसले की जानकारी दे दी है। मैंने इस मुश्किल वक्त में निजी कारणों से ब्रेक लेने का फैसला किया। मैं उम्मीद करता हूं कि हर व्यक्ति मेरे इस फैसले का सम्मान करेगा।

सीएसके के दो खिलाड़ी और 11 स्टाफ संक्रमित
हाल ही में सीएसके टीम के 2 खिलाड़ी दीपक चाहर और ऋतुराज गायकवाड़ के अलावा 11 स्टाफ मेंबर का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया था। 14 दिन के क्वारैंटाइन पीरियड के बाद अगले हफ्ते सभी का दो बार कोरोना टेस्ट होगा। दोनों बार रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही उन्हें टीम के प्रैक्टिस कैंप में शामिल किया जाएगा। हालांकि, इन 13 लोगों को छोड़कर सभी सदस्योंं का तीसरे राउंड का टेस्ट निगेटिव आया है। इसी के साथ टीम ने दीपक और ऋतुराज के बिना शुक्रवार से ट्रेनिंग शुरू कर दी है।