सीबीएसई बोर्ड की छात्र तान्या सिंह को जिला का टॉप करने पर जिलाधिकारी ने सम्मानित किया

Spread the love



सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर आज सीबीएसई बोर्ड के घोषित रिजल्ट में दिल्ली पब्लिक स्कूल, बुलंदशहर की 12वीं क्लास की छात्रा तान्या सिंह ने सभी विषयों में शत प्रतिशत अंक प्राप्त कर देश मे प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए विद्यालय ही नहीं अपितु जनपद का भी नाम रोशन किया है। आज जिलाधिकारी श्री चन्द्र प्रकाश सिंह ने कैम्प कार्यालय पर टॉपर छात्रा से भेंट करते हुए पुष्प गुच्छ, पैन एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर छात्रा को भविष्य में सफलता के लिए टिप्स देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर डीपीएस के प्रधानाचार्य एवं छात्रा के माता पिता भी उपस्थित रहे।