भगतसिंह यूनियन के कार्यकर्ताओं ने आदर्श वीर शहीद चन्द्रशेखर आजाद का जन्मदिन मनाया

Spread the love

सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर शिकारपुर : नगर में भगतसिंह यूनियन के कार्यालय पर आदर्श वीर शहीद चन्द्रशेखर आजाद का जन्मदिन मनाया गया जिसमें संरक्षक संजीव तोमर, द्वारा शहीद वीर चन्द्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर फूल चढ़ा कर श्रद्धासुमन अर्पित की वही भगत सिंह यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप तेवतिया, ने कहा कि आज के युवाओं को ऐसे महान देशभक्त क्रान्तिकारियों की जीवनी को पढकर उनके विचारो को अपने जीवन में उतारना चाहिए।

और उनके विचारो को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करना चाहिए तथा तरुण राजौरा तहसील संयोजक शिकारपुर की देखरेख में यह कार्यक्रम रहा इस मौके पर अंकित राजपूत, रोहित चौ. मोहित रावत, अंकित राजपूत, कपिल शर्मा, नीतू सरावा, कपिल चौ.,सनी चौ, कुशल तेवतिया, नितिन जखैता, प्रवीन राघव, सहित दर्जनों भगत सिंह यूनियन के साथी मौजूद रहे ।