सोमवती अमावस्या पर लगाई आस्था की डुबकी

यूपी-हरियाणा से यमुना नदी पर पहुंचे श्रद्धालु, पुलिस व गोताखोर
संवाददाता@ कैराना। सोमवती अमावस्या के अवसर पर यमुना नदी पर यूपी व हरियाणा से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने यमुना में आस्था की डुबकी लगाकर परिवार में सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।
सोमवार को अमावस्या के अवसर पर यूपी-हरियाणा बॉर्डर पर स्थित यमुना नदी पर सुबह से ही श्रद्धालु पहुंचे शुरू हो गए थे। दोनों राज्यों से आए श्रद्धालुओं ने यमुना किनारे विशेष पूजा-अर्चना की तथा यमुना नदी में आस्था की डुबकी लगाई। श्रद्धालुओं ने परिवार में सुख-शांति एवं समृद्धि तथा खुशहाली की कामना भी की। वहीं, श्रद्धालुओं ने प्रसाद का वितरण करते हुए ब्राह्मणों को दान-दक्षिणा दिया। यमुना में स्नान के चलते घाट पर पुलिस व गोताखोर भी तैनात रहे। इस दौरान पुलिस ने श्रद्धालुओं से यमुना में किनारे पर ही स्नान करने व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की भी अपील की।