सोमवार और मंगलवार को दुकानें और शॉपिंग मॉल खुले रहेंगे: उपायुक्त धीरेंद्र

Spread the love

आस मोहम्मद@नूंह,मेवात… कोविड-19 महामारी से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए हरियाणा राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने हरियाणा के शहरी क्षेत्रों में प्रत्येक सोमवार व मंगलवार को दुकाने और शॉपिग माल बंद रखने का निर्णय लिया गया था जिसे तुंरत प्रभाव से वापिस ले लिया गया है। अब सोमवार व मंलगवार को दुकानें और शॉपिग माल खुले रहेंगे। उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने बताया कि हरियाणा राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा 28 अगस्त को जारी किए गए आदेशों में शहरी क्षेत्रों में सोमवार व मंगलवार को दुकानें और माल बंद करने का निर्णय लिया गया था जिसे तुंरत प्रभाव से वापिस ले लिया गया है क्योंकि भारत सरकार द्वारा अनलॉक-4 के तहत नए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं और भारत सरकार द्वारा अनलॉक-4 के इन निर्देशों की सख्ती से पालना सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।

अब पूरे राज्य के साथ-साथ जिला की सीमा में भी सोमवार व मंगलवार को बाजार व शॉपिग माल बंद रखने के आदेश वापिस ले लिए गए हैं। उल्लेखनीय है कि अनलॉक-4 में सरकार द्वारा विभिन्न गतिविधियों में कुछ छुट प्रदान की गई है। केन्द्र सरकार द्वारा जारी यह निर्देश राज्यों में भी प्रभावी होंगे।