सोहना में भगवान जगन्नाथ मंदिर का शिलान्यास

Spread the love

IN8@सोहना…. सोहना में दमदमा रोड़ स्थित जीएलएस अरावली होम्स प्रांगण में बने मंदिर में सोमवार को भगवान जगन्नाथ प्रतिमा का मंदिर में शिलान्यास हलका विधायक संजय सिंह के हाथों कराया गया। मृत्युंजय क्षेत्र शनिमंदिर धाम के महंत स्वामी मुख्त्यारपुरी महाराज के सानिध्य में आयोजित इस धार्मिक महोत्सव में बतौर मुख्यातिथि हलका विधायक संजय सिंह के साथ-साथ विशिष्ठ अतिथि रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता राकेश जैन, समाजसेवी जगमेन्द्र खटाना, पूर्व जिलापार्षद जगबीर खटाना, युवा समाजसेवी डीसी खुराना, व्यापारमंडल संघ के अध्यक्ष मनोज बजरंगी, अग्रवालसभा के प्रधान रहे लाला सुभाष बंसल, बाबू जतनबीर राघव आदि समेत आमंत्रित लोग विशेष रूप से मौजूद रहे।

इस मौके पर भजन-कीर्तन और विशाल भंडारे का भी आयोजन हुआ। इस धार्मिक महोत्सव में संजय सिंह और राकेश जैन ने कहा कि प्रभु जगन्नाथ स्वामी की रथयात्रा कब से और किन कारण से आरंभ हुई, इस बारे में हमें कई तरह की कथाएं मिलती है।