हक लेने को एकजुटता जरूरी- हुकमचंद शर्मा

सुरेन्द्र सिंह भाटी@ककोड़ शहीद भगतसिंह के जन्मदिन के अवसर पर भाकियू ( एकता) ने तिरंगायात्रा निकाल कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें किसानों के हक की लड़ाई के लिए एकजुटता पर बल दिया गया।


भाकियू के नेतृत्व में मंगलवार को झाझर से तिरंगायात्रा निकाली गई। यात्रा ककोड़, सिकंदराबाद, बुलंदशहर से धनौरा गांव जाकर संपन्न हुई। जहां कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बोलते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित हुकमचंद शर्मा ने कहा कि किसानों के चल रहे आंदोलन में सभी की एकजुटता और सहभागिता जरूरी है।

तभी किसानों को उनका हक मिल सकता है। कार्यक्रम को अन्य किसान नेताओं ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव ओमदत्त शर्मा, राष्ट्रीय संयोजक जग्नेश्वर, प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप छौंकर, मंडल अध्यक्ष मास्टर धर्मसिंह, राष्ट्रीय सलाहकार कुशलपाल, जिलाध्यक्ष बुलंदशहर भूपेन्द्र डागुर, नौएडा अध्यक्ष महेश ठाकुर, जिलाउपाध्यक्ष अकरम कुरैशी, जेवर अध्यक्ष वकील अहमद, खुर्जा ब्लॉक अध्यक्ष संदीप चौधरी आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता चौधरी वीरपाल निठारी व संचालन रविन्द्र सिंह ने किया।