दीपक वर्मा@शामली। वर्ष 2016 में गांव बहावडी में हुए बिल्लू हत्याकांड के फरार आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस हत्याकांड के अन्य आरोपियों को पहले ही जेल भेज चुकी है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव बहावडी निवासी बिल्लू की 17.9.2016 की शाम हत्या कर दी गयी थी। इस मामले में मृतक की भाभी सुनीता पत्नी देवेन्द्र ने बबली प्रधान समेत 17 लोगों के खिलाफ शहर कोतवाली में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने बबली प्रधान समेत 16 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था जबकि एक आरोपी ओमसिंह पुत्र महेन्द्र तभी से फरार चल रहा था। पुलिस ने फरार ओमसिंह पर 25 हजार रुपये का ईनाम भी घोषित कर दिया था लेकिन इसके बावजूद भी उसका कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था। बुधवार को कोतवाली पुलिस ने एक सूचना के आधार पर शहर के रोडवेज बस स्टैंड के निकट से ओमसिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
Related Posts
पुलिस की जबरदस्त सख्ती, दर्जनों बाइकें सीज
एसपी के निर्देश पर पुलिस ने बाइक सवारों के खिलाफ चलाया अभियानदीपक वर्मा@ शामली। लाॅक डाउन में दोपहर 12 बजे…
सावन का पहला सोमवार, मंदिर रहे सूने
जलाभिषेक की नहीं मिली अनुमति, घरों पर ही की पूजा अर्चनाकोरोना महामारी को देखते हुए मंदिर कमेटियों ने लिया निर्णयदीपक…
सभी हाॅट स्पाॅटों पर पुलिस का कडा पहरा
दीपक वर्मा@ शामली। शहर के सुभाष चैंक सहित अन्य सभी हाॅट स्पाॅटों पर पुलिस का पहरा लगातार बना हुआ है।…
