दीपक वर्मा@ शामली। कई दिन की रात के बाद बुधवार को एक बार फिर गर्मी ने अपना रूप दिखा दिया। गर्मी के कारण आम जनजीवन प्रभावित रहा। लोग सिर व मुंह को ढककर ही बाजारों में पहुंचे। दोपहर बाद बाजारों में भी भीड-भाड कम ही नजर आयी। जानकारी के अनुसार पिछले दिनों हुई तेज बारिश के चलते तापमान में काफी गिरावट आ गयी थी जिसके चलते लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली थी लेकिन पिछले दो दिनों से गर्मी ने एक बार फिर अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। बुधवार को तेज धूप निकलने के कारण लोग गर्मी से मुहाल दिखे। धूप से बचने के लिए लोग सिर व मुंह को ढककर ही अपने काम धंधों पर जाते दिखे। मौसम में उमस भी बढती जा रही है जिससे लोग परेशान हो गए हैं। गर्मी से बचने के लिए युवा जहां सिर व मुंह को ढककर जा रहे हैं वहीं महिलाएं छातों का प्रयोग कर रही हैं लेकिन इसके बावजूद भी राहत नहीं मिल पा रही है। दोपहर बाद बाजारों में चहल-पहल काफी कम हो जाती है। बाजारों में खरीददारी के लिए आए लोग छांव की तलाश करते रहते हैं।
Related Posts
तेज बारिश से जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त
कई स्थानों पर जलभराव होने से लोगों को परेशानी दुकानों व मकानों भी घुसा पानी, लबालब रहे सडकों के गड्ढे…
पेट्रोल पंप पर लूट के मामले में नहीं लगा कोई सुराग
मामले के खुलासे को तीन टीमों का गठन, जांच में जुटी टीमेंशुक्रवार को दिन दहाडे पेट्रोल पंप पर अज्ञात बदमाशों…
मिल में आए गन्ने ने बढा दी शहर में जाम की समस्या
सुबह के समय बाजारों में पहुंच रहे लोगों को झेलनी पड रही मुसीबतकई जगह पुलिस ने पहुंचकर मशक्कत के बाद…
