दीपक वर्मा@शामली। वर्ष 2016 में गांव बहावडी में हुए बिल्लू हत्याकांड के फरार आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस हत्याकांड के अन्य आरोपियों को पहले ही जेल भेज चुकी है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव बहावडी निवासी बिल्लू की 17.9.2016 की शाम हत्या कर दी गयी थी। इस मामले में मृतक की भाभी सुनीता पत्नी देवेन्द्र ने बबली प्रधान समेत 17 लोगों के खिलाफ शहर कोतवाली में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने बबली प्रधान समेत 16 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था जबकि एक आरोपी ओमसिंह पुत्र महेन्द्र तभी से फरार चल रहा था। पुलिस ने फरार ओमसिंह पर 25 हजार रुपये का ईनाम भी घोषित कर दिया था लेकिन इसके बावजूद भी उसका कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था। बुधवार को कोतवाली पुलिस ने एक सूचना के आधार पर शहर के रोडवेज बस स्टैंड के निकट से ओमसिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
Related Posts
नक्शे के विपरीत अवैध निर्माण, 40 भवन सील
सीलिंग तोड़कर चल रहा था निर्माण कार्य, फिर लगाई सील मानकों के विरुद्ध रात में निर्माण कार्य कराने पर 9…
दोपहर बाद तक धडल्ले से खोली जा रही हैं दुकानें
एसडीएम व सीओ ने किया बाजार का निरीक्षणदीपक वर्मा@ शामली। जिला प्रशासन द्वारा रोस्टर के अनुसार सुबह 7 बजे से…
कोरोना ने बना दी मां और भक्तों के बीच दूरी
अष्टमी पर मंदिर के गेट पर ही पूजा करना बना मजबूरी श्रद्धा एवं उल्लास से मनाया गया श्री दुर्गाष्टमी व…
