IN8@सोनीपत: जिले के थाना खरखौदा की पुलिस ने हत्या प्रयास की घटना मे संलिप्त आरोपी को गिरफतार किया है। गिरफतार आरोपी दीपक पुत्र रामधन निवासी मटिण्डू जिला सोनीपत का रहने वाला है। पुलिस प्रवक्ता जगजीत सिंह ने बताया कि 27 जून को सुधीर पुत्र सतीश निवासी ईस्माईला जिला रोहतक ने थाना खरखौदा में शिकायत दी थी कि दीपक पुत्र रामधन व रामधन निवासी मटिण्डू ने मुझे जान से मारने की नियत से गर्दन पर तेजधार हथियार मारकर घायल किया है। इस घटना का सुधीर की शिकायत पर भारतीय दण्ड संहिता की धाराओं के तहत थाना खरखौदा में मामला दर्ज किया गया। जांच टीम मे नियुक्त एएसआई जयबीर ने अपनी पुलिस टीम के साथ घटना में संलिप्त आरोपी दीपक पुत्र रामधन निवासी मटिण्डू को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफतार आरोपी से पूछताछ करने पर बताया कि पत्नी के साथ झगड़े को लेकर हुई कहासुनी में इस घटना को अन्जाम दिया था। गिरफतार आरोपी को न्यायालय में पेशकर एक दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया है।
Related Posts
सर्व धर्म सभा के रूप में मेवात में मनाएंगे जननायक ताऊ देवीलाल का 107 वां जन्मदिन: तैयब हुसैन
ब्लड डोनेशन कैंप का कार्यक्रम भी निश्चितजिलास्तरीय मीटिंग में नवनियुक्त जेजेपी पदाधिकारी का किया गया जबरदस्त स्वागतIN8@नूंह,मेवात…..जननायक ताऊ देवीलाल के…
महिला सहित दो लोगों की कोरोना व अन्य बीमारियों से मौत,जिले में 359 नए पॉजीटिव आए
IN8@फरीदाबाद….जिले में आज मंगलवार को 359 पॉजीटिव आए है। वहीं 238 मरीज संक्रमण से मुक्त हुए है। जबकि जिले में…
सांखोल के पास जलाया जा रहा फैक्टरी वेस्ट
IN8@बहादुरगढ़…… बहादुरगढ में जूता बनाने वाली कंपनियों से निकलने वाले कचरे को सरेआम जलाया जा रहा है जिससे बहादुरगढ़ के…
