दीपक वर्मा@ शामली। शहर कोतवाली पुलिस ने गांव खिजरपुर के जंगल में एक आरोपी को हथियार व कारतूस के साथ गिरफ्तार करते हुए उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार एसपी विनीत जायसवाल के निर्देश पर पुलिस द्वारा वांछित व संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत कोतवाली पुलिस ने मुखबिर से सूचना के बाद गांव खिजरपुर के जंगल में दबिश देकर एक आरोपी को दबोच लिया। पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम नितिन मलिक पुत्र चंद्रपाल निवासी गांव खिजरपुर मजरा गांव लिसाढ बताया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक पोनिया 315 बोर व 2 जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। कोतवाली के उप निरीक्षक सत्यनारायण दहिया ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराआंे में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
Related Posts
कोविड-19 में मरीजों को नहीं मिल रहा उपचार
राजकीय चिकित्सालय में भी चिकित्सक कर रहे हैं वसूली कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने डीएम से की जांच कर कार्रवाई की मांग…
ओवरस्पीड़ पर लगाम लगाएगी इंटर सेप्टर गाडी
चेकिंग अभियान में 50 वाहनों के काटे चालान एआरटीओ ने एक लाख 78 हजार रुपये का जुर्माना वसूला ओवरस्पीड वाहनों…
सशर्त लोगों को दुकान खोलने की अपील करें पुलिसकर्मी:एसपी
लाॅकडाउन-5 को लेकर एसपी ने पुलिसकर्मियों की बैठक लीदीपक वर्मा@ शामली। एसपी विनीत जायसवाल ने लाॅक डाउन-5 को लेकर सोमवार…
