दीपक वर्मा@ शामली। शहर कोतवाली पुलिस ने गांव खिजरपुर के जंगल में एक आरोपी को हथियार व कारतूस के साथ गिरफ्तार करते हुए उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार एसपी विनीत जायसवाल के निर्देश पर पुलिस द्वारा वांछित व संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत कोतवाली पुलिस ने मुखबिर से सूचना के बाद गांव खिजरपुर के जंगल में दबिश देकर एक आरोपी को दबोच लिया। पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम नितिन मलिक पुत्र चंद्रपाल निवासी गांव खिजरपुर मजरा गांव लिसाढ बताया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक पोनिया 315 बोर व 2 जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। कोतवाली के उप निरीक्षक सत्यनारायण दहिया ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराआंे में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
Related Posts
Shamli Crime News:पंजाब सवारी ले जा रहे चार गिरफ्तार
संवाददाता@ कैराना। लॉकडाउन का उल्लंघन कर पंजाब सवारी ले जाने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया…
आर्थिक तंगी से जूझ रहे ठेली व खोमचे वालों को बडी राहत
दोबारा रोजगार शुरू करने के लिए मिलेगा 10 हजार का ऋण-एडीएम7 प्रतिशत सब्सिडी के तहत मिले लोन की किश्त होगी…
पुलिसकर्मियों ने शहर के बाजारों में चलाया अभियान
दीपक वर्मा@ शामली। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए डीएम द्वारा मास्क पहनना अनिवार्य किए जाने के बावजूद भी लोग…
