IN8@ चंडीगढ़: आखिरकार हरियाणा भाजपा को अपना नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने हरियाणा के पूर्व मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। ओपी धनखड़ अब सुभाष बराला की जगह लेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व मुख्यालय प्रभारी अरूण सिंह ने इस संबंध में पत्र जारी किया है। बता दें कि इससे पहले ओम प्रकाश धनखड़ भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुके हैं। भाजपा ने जाट नेता सुभाष बराला के बाद दूसरे जाट नेता ओपी धनखड़ पर विश्वास जताया है। चर्चा चल रही थी की भाजपा जाट के अलावा किसी अन्य जाति में से अध्यक्ष बना सकती है लेकिन भाजपा ने एक बार फिर जाट नेता पर ही विश्वास जताया है।
Related Posts
ट्रैक्टर मार्च के दौरान किसानों पर भारी पड़ी पुलिस
IN8@सोहना…. नए बनाए गए 3 कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ आंदोलनकारी किसानों द्वारा संयुक्त किसान मोर्चा के तत्वाधान में बृहस्पतिवार…
17 हजार की नगदी, 16 बाइक ,एक कार सहित सात जुआरी गिरफ्तार
IN8@फिरोजपुर झिरका….थाना अंतर्गत गांव नावली में चल रहे एक जुआ के अड्डे का पर्दाफाश कर फिरोजपुर झिरका क्राइम ब्रांच की…
इस बार नहीं बढ़ेगा गुरुग्राम नगर निगम का दायरा
भेजी गई 25 से अधिक गांवों की लिस्ट लगभग रद्दपंचायत चुनाव को मिली हरी झंडीIN8@गुरुग्राम…. निगम में शामिल करने को…
