IN8@ चंडीगढ़: आखिरकार हरियाणा भाजपा को अपना नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने हरियाणा के पूर्व मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। ओपी धनखड़ अब सुभाष बराला की जगह लेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व मुख्यालय प्रभारी अरूण सिंह ने इस संबंध में पत्र जारी किया है। बता दें कि इससे पहले ओम प्रकाश धनखड़ भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुके हैं। भाजपा ने जाट नेता सुभाष बराला के बाद दूसरे जाट नेता ओपी धनखड़ पर विश्वास जताया है। चर्चा चल रही थी की भाजपा जाट के अलावा किसी अन्य जाति में से अध्यक्ष बना सकती है लेकिन भाजपा ने एक बार फिर जाट नेता पर ही विश्वास जताया है।
Related Posts
अधिवक्ताओं ने नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा
IN8@फर्रूखनगर……..तहसील फर्रूखनगर में 2 कनाल से कम रजिस्ट्री व किसी भी प्रकार के दस्तावेज पंजीकरण न होने के विरोध में…
प्रवीण हत्याकांड का मास्टरमाइंड शूटर उत्तराखंड से गिरफ्तार
IN8@फरीदाबाद—एसजीएम नगर में सरकारी राशन डिपो चलाने वाले प्रवीण की हत्या मामले में क्राइम ब्रांच डीएलएफ पुलिस को बड़ी कामयाबी…
निकिता हत्याकांड के दोषियों को फांसी देने की मांग
IN8@गुरुग्राम….अखिल भारतीय हिंदू क्रांति दल युवा मोर्चा ने निकिता हत्याकांड के दोषियों को फांसी और मृतका के परिजनों को 20…
