IN8@ चंडीगढ़: आखिरकार हरियाणा भाजपा को अपना नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने हरियाणा के पूर्व मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। ओपी धनखड़ अब सुभाष बराला की जगह लेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व मुख्यालय प्रभारी अरूण सिंह ने इस संबंध में पत्र जारी किया है। बता दें कि इससे पहले ओम प्रकाश धनखड़ भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुके हैं। भाजपा ने जाट नेता सुभाष बराला के बाद दूसरे जाट नेता ओपी धनखड़ पर विश्वास जताया है। चर्चा चल रही थी की भाजपा जाट के अलावा किसी अन्य जाति में से अध्यक्ष बना सकती है लेकिन भाजपा ने एक बार फिर जाट नेता पर ही विश्वास जताया है।
Related Posts
अशोक तंवर के बाद कुमारी शैलजा भी 1 वर्ष में नहीं कर पाई संगठन का विस्तार
आस मोहम्मद@नूंह,मेवात… कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा को कांग्रेस का ताज पहने एक वर्ष हो गया है। लेकिन आज…
भाजपा नेताओं ने पिनगवां में कपड़े के थैले बांटकर मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन
IN8@नूंह,मेवात…भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर कस्बा में पिनगवां में भाजपा नेताओं ने मोदी जी को हां और…
जिला पार्षद वार्ड -14 से उम्मीदवार लुकमान पिथूरपुरी को मिल रहा है क्षेत्र की जनता का समर्थन
IN8@ नूंह,मेवात …मेवात जिला परिषद के वार्ड नंबर 14 से जिला पार्षद पद के उम्मीदवार लुकमान पिथूरपुरी को युवाओं द्वारा भरपूर…
