हर घर तिरंगा अभियान को लेकर जिलाधिकारी व एसएसपी ने किसान संगठन व बार एसोसिएशन एवं मीडिया बंधुओं को तिरंगा किए वितरित

Spread the love

सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलन्दशहर आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मनाए जा रहे हर घर तिरंगा कार्यक्रम में जनपद के लोगो की जन सहभागिता बढ़ाये जाने के लिए ।

आज जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने जनपद के किसान संगठनों के पदाधिकारियों, बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों।

एवं मीडिया बंधुओं को तिरंगा झंडा वितरित किये गए। सभी से अपील की गई कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम में सभी लोग अपने घरों पर झण्डा फहराये तथा अन्य लोगो मे भी जनजागरण लाते हुए उनसे भी घरों पर तिरंगा झंडा फहराया जाए।

इस मौके पर मुकुल शर्मा, रविन्द्र शर्मा, सुरेंद्र सिंह भाटी, अनिल शर्मा विजय राघव,प्रवेंद्र लोधी, राकेश गुप्ता, दीपक शर्मा, जेपी गुप्ता, विक्रम, वरुण, वसीम सिद्दीकी हिना खान,प्रदीप तोमर,आदि सहित पत्रकार व किसान संगठन के लोग मौजूद रहे।