होलिका दहन स्थलों का किया निरीक्षण

Spread the love

सुरेन्द्र भाटी@बुलन्दशहर : स्याना पुलिस क्षेत्राधिकारी अलका सिंह, उपजिलाधिकारी सुभाष सिंह, ने कोतवाली प्रभारी व पुलिस बल को साथ लेकर नगर में होलिका दहन स्थलों का निरीक्षण किया उक्त अधिकारियों ने बाजारों में पैदल गश्त कर कानून एवं शांति व्यवस्था के बिंदु पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया उपजिलाधिकारी सुभाष सिंह, ने बताया कि आगामी होली पर्व के मद्देनजर प्रशासन द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है |

नगर में किसी भी नए स्थान पर होलिका दहन नहीं करने दिया जाएगा पुलिस क्षेत्राधिकारी अलका सिंह ने बताया कि पर्व के मद्देनजर पुलिस बल निरंतर गश्त पर रहेगा असामाजिक तत्वों को जेल की हवा खिलाई जाएगी कोतवाली प्रभारी जे के सिंह, ने कहा कि कोतवाली क्षेत्र के हलका प्रभारियों को कानून एवं शांति व्यवस्था कायम रखने के दृष्टिगत विशेष दिशा निर्देश दिए गए हैं किसी भी हाल में कानून एवं शांति व्यवस्था से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा ।