24 जुलाई रविवार को भारतीय किसान यूनियन कृषक शक्ति की गांव वैलाना में होगी महापंचायत-अमन ठाकुर

Spread the love

सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर ककोड़ भारतीय किसान यूनियन कृषक शक्ति द्वारा 24 जुलाई दिन रविवार को गांव वैलाना में एक किसान महापंचायत का आयोजन किया जाएगा, जिसमें किसानों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा एवं उनके निस्तारण कराने के लिए विचार विमर्श किया जाएगा।

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमन ठाकुर ने बताया कि इस महापंचायत का उद्देश्य क्षेत्रीय किसानों की आवाज को पूरी मजबूती के साथ बुलंद कर उनका अधिकार दिलवाने का है। महापंचायत में जिले के सम्मानित लोग संगठन की सदस्यता ग्रहण करेंगे, बहुत बड़े स्तर पर संगठन का विस्तार होने जा रहा है।

आज जिस तरीके से भारतीय किसान यूनियन कृषक शक्ति पूरी मजबूती के साथ किसान मजदूर युवाओं की आवाज को बुलंद करने का काम कर रही है, उससे समाज सेवा करने वाले लोग बहुत अधिक प्रभावित हैं इसी वजह से संगठन का दिन प्रतिदिन विस्तार हो रहा है।

हमारा संकल्प है कि हम पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ किसान मजदूर युवाओं की आवाज को उठाने का हमेशा प्रयास करेंगे। इस महापंचायत में बहुत सारी ऐसी समस्याएं जिनसे किसान जूझ रहे हैं और मौजूदा सरकार ने किसानों से वादे तो किए मगर उन पर अमल नहीं किया गया उनके आंदोलन की भी रणनीति तैयार की जाएगी।