दीपक वर्मा@कैराना। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 25 लाख रूपये की स्मैक बरामद की है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। बुधवार को कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रेमवीर सिंह राणा एसपी के निर्देशानुसार चलाए जा रहे अभियान के तहत क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। तभी मुखबिर की सूचना पर दभेड़ीखुर्द बिजलीघर के पास एक संदिग्ध युवक को रोक लिया गया, जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 250 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम इंताश पुत्र ईशाक निवासी गांव बसेड़ा बताया।
Related Posts
72 घंटे बाद चैक बाजार सीलिंग क्षेत्र से मुक्त
नगरपालिका ने बाजार में कराया सैनिटाइजर छिड़काव, खुली दुकानेंसंवाददाता@ कैराना। प्रशासन ने चैक बाजार को 72 घंटे बाद सीलिंग क्षेत्र…
कोरोना संकटः देशभर में online शिक्षा पर जोर, फीस में रियायत की दरकार
लॉकडाउन में नही चली क्लास, फिर भी लगातार मांग रहे पूरी फीस बच्चों का साल बर्बाद होने की दहशत दिखाकर…
जैन संगठना द्वारा 5 दिवसीय आॅनलाइन वर्कशाॅप का शुभारंभ
ट्रेनर डा. मृदुला जैन ने बेटियों को किया जागरूक दीपक वर्मा@ शामली। जैन संगठना द्वारा पांच दिवसीय स्मार्ट गर्ल आॅनलाइन…
