6 परिवारों ने मुस्लिम धर्म त्याग कर हिन्दू धर्म अपनाया

35 सदस्यों ने हवन यज्ञ के साथ धारण किया जनेऊ
IN8@नरवाना…. उपमंडल के गांव धमतान साहिब में धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है। गांव में रह रहे 6 मुस्लिम परिवारों के 35 सदस्यों ने हिंदू धर्म अपना लिया। इससे कई महिनें पहले भी दनोदा गांव के कुछ मुस्लिम परिवारों ने हिन्दू धर्म अपनाया था। हालाकि बदलते समय के साथ इन परिवारों ने हिंदू धर्म की बहुत से चीजों को अपना लिया था मगर मृतकों को अभी भी दफनाया ही जाता था। मगर अब इन परिवारों ने 350 साल पहले शुरू की गई इस परंपरा को भी बदलने का फैसला लिया।

धमतान साहिब गांव के 6 परिवारों के 35 सदस्योंं ने हिंदू धर्म अपना लिया। परिवार के सदस्यों ने बताया कि उनके पूर्वज हिन्दू ही थे और दबाव व दमन के कारण उन्हें मुस्लिम धर्म अपनाना पड़ा था। पर कई वर्षों से उनके परिवार में हिन्दू रिति-रिवाजों से ही रहन-सहन हो रहा था। आखिरकार उन्होंने वापस सनातन धर्म अपनाने का फैसला किया। उधर इन परिवारों की इस घोषणा के बाद गांंव के अन्य हिन्दू परिवारों ने उनका स्वागत करते हुए इसे घर वापसी बताया। गौरतलब है कि बुधवार को धमतान साहिब गांव में हिन्दू धर्म के अनुसार हवन यज्ञ का आयोजन किया गया।