दीपक वर्मा@शामली। शहर के आरके इंटर कालेज में शनिवार को पालीटैक्नीक संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा कडी सुरक्षा के बीच संपन्न करायी गयी। परीक्षा से पूर्व सभी छात्र-छात्राओं की थर्मल स्क्रीनिंग व प्रवेश पत्रों की जांच के बाद ही अंदर जाने की अनुमति दी गयी। जानकारी के अनुसार शनिवार को शहर के आरके इंटर कालेज में पालीटैक्नीक संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा दो पालियांे सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे व दूसरी पाली दोपहर ढाई बजे से शाम साढे 5 बजे तक चली। परीक्षा को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए कालेज परिसर में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गयी थी। परीक्षा से पूर्व कालेज गेट पर सभी परीक्षार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग व प्रवेश पत्रों की जांच के बाद ही अंदर जाने की अनुमति दी गयी। परीक्षा केन्द्र के बाहर भी पुलिस फोर्स को तैनात किया गया था। कोरोना से बचाव के लिए परीक्षा केन्द्र के अंदर नियमों का पालन कराया गया। छात्र-छात्राओं को मास्क लगाने व सैनेटाइजर से हाथ साफ कराए जाने की सख्त हिदायत दी गयी थी।
Related Posts
बकाया भुगतान को लेकर भाकियू का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन
टैªक्टर लेकर कलेक्ट्रेट में घुस गए भाकियू कार्यकर्ता डीएम कार्यालय में भी गन्ना डालने का प्रयास, पुलिस से हुई नोंकझोंक…
महाराष्ट्र से आए कांधला के दो युवक मिले कोरोना पॉजिटिव
प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हडकंप मचादोनों मरीजों को शामली आईसोलेशन वार्ड में भर्ती करायादीपक वर्मा@ कांधला। जिले में कोरोना…
हाॅट स्पाॅट में पुलिसकर्मी नदारद, धडल्ले से बाहर निकल रहे लोग
जिला प्रशासन की अपील का भी लोगों पर नही हो रहा असरदीपक वर्मा@ शामली। कोरोना संक्रमण से बचने के लिए…
