दिल्ली में फ्लाइओवर के नीचे चोरों की गुफा, धर दबोचा

Spread the love

नई दिल्ली: बीते शनिवार को दिल्ली पुलिस के अफसर और एक चोर के बीच एक बिल्ली और चूहे जैसा खेल चल रहा था कभी पुलिस चोर के पीछे तो कभी चोर पुलिस के आगे आखिरकार ये खेल खत्म हुआ चोर को पुलिस ने धर दबोचा। दरअसल पूरा घटनाक्रम कश्मीरी गेट के फ्लाईओवर के पास का है जहां एक स्नैचर ने एक महिला के साथ मारपीट करके उसका पर्स और मोबाइल छीन लिया और फ्लाईओवर के पास बनी गुफा में घुसकर गायब हो गया पुलिस ने उसका पीछा किया और एक घंटे के अंदर मामले को हल करके आरोपी को दबोच लिया।

दरअसल डीसीपी (नॉर्थ) ने स्नैचिंग हॉटस्पॉट की मैपिंग की थी और स्टेशन हाउस अधिकारियों को उन्हें सुरक्षित करने के लिए कहा था। इसी के तहत एसएचओ धर्मेंद्र ने बाहरी रिंग रोड पर कुछ चुनिंदा स्थानों पर सिविल और वर्दी में टीमों को तैनात किया था।

400 मीटर की गुफा में पूरी तरह अंधेरा
फ्लाइओवर में न केवल अंधेरा था, बल्कि वाहनों के प्रदूषण, ऑक्सीजन की कमी और कार्बन मोनोऑक्साइड के कारण दम घुट रहा था। पुलिस को सांस लेने में मुश्किल हुई और महसूस किया कि यह लगभग 400 मीटर तक पूरी तरह से अंधेरा होने वाला था। वहीं स्नेचर गुफा से परिचित था और अंधेरे की आड़ में पुलिस पर हमला कर रहा था।

महिला ने की पर्स और मोबाइन चोरी की शिकायत
बीते 31 अक्टूबर को एक बुजुर्ग महिला पुलिस की टीम से संपर्क किया और उसने कहा कि पीले रंग की शेरवानी पहने एक व्यक्ति ने उसका फोन और पर्स छीन लिया था और जब उसने स्नैचिंग का विरोध किया तो उसे सड़क पर धक्का देकर वह आदमी फ्लाईओवर की तरफ भाग गया था। सब इंस्पेक्टर सुदीप, सतीश और अन्य लोगों ने घटनास्थल पर पहुंचकर पता लगाया कि स्नैचर फ्लाईओवर में एक गुफा में घुस गया था। समय बर्बाद किए बिना दो जवानों ने स्नैचर को भागने से रोकने के लिए फ्लाईओवर के दोनों तरफ गुफा के अंदर जाने और बाहर निकलने के रास्ते को जाम कर दिया।