ट्राले ने बिजली के खंबे में मारी टक्कर, कार क्षतिग्रस्त

Spread the love

IN8@तावडू ….. शहर की मुख्य सडक से थाना तावडू में जा रही सड़क पर 1 ट्राला चालक ने लापरवाही से ट्राले चलाकर बिजली के खंबे में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बिजली का खंबा कार पर गिर गया। जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। इसकी शिकायत पुलिस से की गई। पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय कार मालिक को ही धमकाया। कनिका प्रोविजनल स्टोर के दुकानदार ने बताया कि शुक्रवार दोपहर 2 बजे के लगभग उसकी कार दुकान के आगे खडी हुई थी।

उसी समय 1 ट्राला सदर थाने में जा रहा था। जिसके चालक ने लापरवाही से बिजली के खंबे में टक्कर मार दी। इस घटना में उसकी कार पर बिजली का खंबा गिर गया और कार क्षतिग्रस्त हो गई। जब इसकी शिकायत लोगों ने पुलिस से की तो पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई करने की बजाय कार मालिक को ही धमकाया। जिससे पुलिस की कार्यशैली से लोगों में रोष व्याप्त है।