IN8@गुरुग्राम…..गुरुग्राम में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। पिछले तीन दिन में ही 1430 नए संक्रमित मिले हैं, जबकि 14 लोगों ने कोरोना से दम तोड़ दिया है। हालांकि तीन दिन में ठीक होने वाले पेशेंट का आंकड़ा भी नए संक्रमितों से अधिक रहा है। 2666 पेशेंट तीन दिन में रिकवर हुए हैं। वहीं गुरुवार को मिले 437 नए केस के साथ ही कुल संक्रमित का आंकड़ा भी 51022 तक पहुंच गया। गुडग़ांव में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए तेजी से सेम्पलिंग व टेस्टिंग तेजी से की जा रही है। जहां नवंबर महीने में कुल 1.60 लाख लोगों की टेस्टिंग की गई, वहीं पिछले तीन दिन में ही गुडग़ांव में 11 हजार से अधिक लोगों की टेस्टिंग की जा चुकी है। वहीं चार पेशेंट की मौत होने से कुल मौत का आंकड़ा भी 306 तक पहुंच गया।
Related Posts
फिरोजपुर झिरका में खुलेगी वक्फ माडल अकैडमी
IN8@पिनगवां….आजादी के बाद मेवात में वक्फ बोर्ड द्वारा स्कूल की स्थापना को लेकर मेवात की जनता का सपना अब पूरा…
फरीदाबाद के ईएसआईसी चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल के प्लाज्मा बैंक का शुभारंभ
IN8 @ फरीदाबाद: हरियाणा के मुुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल व केंद्रीय श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संतोष कुमार…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मनाएगी नूंह भाजपा : नरेंद्र पटेल
IN8@ नूंह,मेवात… विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता एवं गरीब, किसान, दलित, वंचित व आदिवासी एवं किसानों के मसीहा के रूप…
