कोरोना से तीन की मौत

Spread the love

IN8@गुरुग्राम….गरुग्राम में बुधवार को मिले 436 पेशेंट के साथ ही कुल संक्रमितों का आंकड़ा 53360 हो गया। वहीं पिछले 24 घंटे में तीन पेशेंट ने दम तोड़ दिया, जिससे जिला में कोरोना से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 323 हो गई। हालांकि जिला में बुधवार को 678 पेशेंट ठीक होकर घर लौट गए, जिससे एक्टिव केस घटकर 2709 रह गए। डेढ महीने में पहली बार जिला में सबसे कम एक्टिव केस बचे हैं।

वहीं दिसंबर महीने के नौ दिनों में ही 50 फीसदी से अधिक पेशेंट कम हो चुके हैं। एक दिसंबर को गुरुग्राम में 6092 एक्टिव केस थे, जिनमें लगातार कमी आई है। कोरोना संक्रमण से सबसे अधिक गुडग़ांव का शहरी क्षेत्र हो रहा है। नगर निगम के चारों जोन में सबसे अधिक संक्रमित मिल रहे हैं।