IN8@पटौदी….गणतंत्र दिवस व किसान आंदोलन को लेकर पटौदी जीआरपी पुलिस ने सतर्कता अभियान छेड़ा हुआ है। इसी अभियान के तहत पटौदी जीआरपी पुलिस इंचार्ज कृष्ण कुमार यादव के नेतृत्व में पिछले एक सप्ताह से सघन तलाशी अभियान चलाया हुआ है। पटौदी रोड रेलवे स्टेशन जीआरपी चौकी प्रभारी कृष्ण यादव ने बताया कि हर आने जाने वाली ट्रेन को चैक किया जा रहा है। रेलवे प्लेटफार्म व ट्रेन में संदिग्ध लोगों की जांच की जा रही है। रिजर्वेशन काउंटर पर आने वाले लोगों पर भी नजर रखी जा रही है। किसी भी प्रकार के संदिग्ध व्यक्ति व वस्तुएं मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। थाना प्रभारी भूपेंद्र यादव ने लोगों से आव्हान किया कि पुलिस का सहयोग करें। रेलवे संपत्ति व लोगों की सुरक्षा व्यवस्था बनाएं रखें।
Related Posts
बिजली कर्मचारी सड़क पर उतरे
IN8@सोहना….. यहां पर सोमवार को सबडिवीजन कार्यालय में कार्यरत अनेकों कर्मचारियों के ऑनलाइन तबादले से नाराज गुस्साए बिजलीनिगम के कर्मचारी…
अशोक तंवर के बाद कुमारी शैलजा भी 1 वर्ष में नहीं कर पाई संगठन का विस्तार
आस मोहम्मद@नूंह,मेवात… कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा को कांग्रेस का ताज पहने एक वर्ष हो गया है। लेकिन आज…
कार्टरपुरी में नगर निगम की बेशकीमती भूमि को करवाया गया कब्जा मुक्त
IN8@गुरुग्राम……नगर निगम गुरूग्राम अपनी बेशकीमती जमीनों को कब्जामुक्त करवाने के लिए लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में सोमवार…
