किसान की लापरवाही ने ली किशोर की जान

Spread the love

सुरेन्द्र भाटी@बुलन्दशहर के डिबाई धरमपुर चौकी क्षेत्र के गांव पोखरपुर में एक किसान की लापरवाही की बजह से किशोर हरेन्द्र जिसकी उम्र 12 वर्ष बताई जा रही है| अपनी जान से हाथ धोना पड़ा मामला है|

डिबाई तहसील क्षेत्र के गांव पोखरपुर का जहां किसान राकेश ने अपने खेतों को जंगली जानवरों से बचाने के लिए खेत के चारो ओर कंटीले तार लगा रखे थे जिन्हें किसान राकेश रात्रि में कंटीले तारों को बिजली से जोड़ देता था मंगलवार की सुबह किशोर हरेन्द्र शौच के लिए जा रहा था|

हरेन्द्र ने जैसे ही उन तारों को छूआ किशोर को जोरदार करंट लग गया और उसकी मौत हो गई। किशोर की मौत से परिवार में कोहराम मच गया घटना की सूचना पुलिस को दी गई पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है ।