घुड़चढ़ी के दौरान महिलाओं से छेड़छाड़

Spread the love


सुरेन्द्र भाटी@indianews8बुलंदशहर के ककोड़। कोतवाली के गांव सुनपेड़ा में घुड़चढ़ी के दौरान दूसरे पक्ष के युवकों द्वारा उपद्रव कर मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने पांच युवकों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। वहीं दूसरे पक्ष की तरफ से भी तहरीर दी गई है।


गांव निवासी वहीद पुत्र रमजानी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मंगलवार को उसकी बेटी का निकाह हुआ। बुधवार को बेटे तालिव की बारात जाने के लिए घुड़चढ़ी हो रही थी। तभी गांव निवासी पांच युवक महिलाओं से बदसलूकी कर डीजे पर जबर्दस्ती नाचने लगे।

विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। जिसमें दामाद साहिल से मारपीट करते हुए उसके गले की चैन, अंगूठी राशिद का मोबाईल, तथा बेटी के गले की चैन छीन ली।

दूसरे पक्ष की तरफ से देशराज पुत्र पूरन ने घुड़चढ़ी के दौरान महिलाओं से बदसलूकी करने की तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी योगेन्द्र मलिक ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।