एसआई स्वाति शर्मा को समाजसेवी महिलाओं ने किया सम्मानित

Spread the love

बुलन्दशहर : गुलावठी नगर की प्रमुख समाजसेवी महिलाओं ने सामूहिक रूप से गुलावठी कोतवाली में महिला हेल्प डेस्क प्रभारी एसआई स्वाति शर्मा को मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत सम्मानित किया है नगर में गठित महिला सुरक्षा समिति की अध्यक्ष डॉ शोभा आनंद के साथ भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विनीता सिसोदिया, महिला सुरक्षा समिति सदस्य उपमा पालीवाल, रुचिका बंसल, रेनू गर्ग, रीता भारद्वाज, नीतू नागर आदि समाजसेवी महिलाओं ने कोतवाली पहुंच कर उपनिरीक्षक स्वाति शर्मा को शॉल ओढ़ाकर और प्रशस्ति पत्र सौंपकर उनका सम्मान किया|

इस मौके पर सम्मानित करने पहुंची महिला शक्तियों ने उपनिरीक्षक स्वाति शर्मा के द्वारा नारी शक्तियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए किए जा सभी कार्यों की प्रशंसा की इस मौके पर स्वाति शर्मा ने कहा कि उन्हें कोतवाली में महिला हेल्प डेस्क का प्रभारी नियुक्त किया गया है जिसको लेकर वह महिलाओं को उनके सम्मान के प्रति लगातार जागरूक कर रही है|

उन्होंने महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि आप कहीं भी किसी प्रकार के अपराध या अत्याचार को कतई बर्दाश्त ना करें उसकी शिकायत बिना झिझके पुलिस से करें पुलिस आपकी मदद करेगी ।