जबर्दस्ती खांसी की दवा पिलाने पर युवक को पकड़ा

Spread the love


सुरेन्द्र भाटी@बुलन्दशहर के चोला चौकी क्षेत्र के गांव जगतपुर उर्फ सुल्तानपुर निवासी रनवीर सिंह पुत्र दीवान सिंह ने चौकी पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सोमवार दोपहर को उसका बेटा जयंत चौधरी अपने घर के दरवाजे पर खड़ा था। तभी एक अज्ञात युवक आया और उसे जबर्दस्ती खांसी की दवा पिलाने लगा। जयंत के विरोध करने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए।

और पुलिस कंट्रोल रुम को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को हिरासत मे लेकर बरामद दवा के साथ चौकी ले आई। चौकी प्रभारी योगेन्द्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।