दो पक्षों में मारपीट, दो घायल

Spread the love


सुरेन्द्र भाटी@बुलन्दशहर चोला। चौकी के गांव चोला में मंगलवार को दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें दो लोग घायल हो गये। घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

चौकी प्रभारी योगेन्द्र सिंह ने बताया अभी किसी भी पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।