गांव का आशीर्वाद मिला तो विकास जरूर करूंगा : सत्य प्रकाश

Spread the love

सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर शिकारपुर : तहसील क्षेत्र के गांव नवादा के प्रधान पद के उम्मीदवार ने अपनी जीत के लिए बुजुर्गों के पैर छू कर उनसे आशीर्वाद लिया व छोटे बड़ो के हाथ जोड़ कर कहा कि चुनाव चिन्ह इमली पर मोहर लगा कर विजयी बनाना और घर-घर जा कर लोगों के गांव के विकास के लिए वादा करते हुए उनसे अपने समर्थन में वोट मांगे और सत्य प्रकाश ने घर-घर जा कर जन सम्पर्क कियाल

सत्य प्रकाश, ने ग्राम वासियों को विश्वास दिलाया कि अगर मेरी जीत निश्चित होती है तो गांव का विकास करना मेरी प्राथमिकता रहेगी साथियों को विश्वास दिलाया कि अगर गांव का पूर्ण समर्थन मिला गांव का विकास जरूर करूंगा ।