लखनऊ :- प्रदेश सरकार ने नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्षों व जिला पंचायत सदस्यों की शपथ व जिला पंचायत की पहली बैठक 12 जुलाई को पूरे प्रदेश में एक साथ कराने का फैसला किया है। अपर मुख्य सचिव पंचायतीराज मनोज कुमार सिंह ने प्रदेश के समस्त जिलाधिकारियों को इस संबंध में दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं। प्रदेश सरकार को जिला पंचायत सदस्यों के चुनाव के बाद जिला पंचायत अध्यक्षों के निर्वाचन परिणाम 3 जुलाई को प्राप्त हो गए थे। इसके बाद शासन ने जिला पंचायत अध्यक्षों व नव निर्वाचित सदस्यों की शपथ 12 जुलाई को 11 बजे कराने का फैसला किया है। निर्देश के मुताबिकनवगठित जिला पंचायतों की पहली बैठक भी इसी दिन अपराह्न में आयोजित की जाएगी। इसमें जिला पंचायत की समितियों के गठन पर विचार किया जा सकता है। पहली बैठक से ही जिला पंचायतों का कार्यकाल प्रारंभ माना जाएगा।
Related Posts
रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर हुई जमकर खरीददारी, जाम से जुझे लोग
सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर शिकारपुर( बुलंदशहर) रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर शिकारपुर नगर के मुख्य बाजार सहित अन्य बाजारों में लोगों…
रास्ते को लेकर ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में दिया धरना
सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर शिकारपुर तहसील के पहासू क्षेत्र ग्राम चौगानपुर में रास्ते को लेकर ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में दिया…
महाराष्ट्र से आए कांधला के दो युवक मिले कोरोना पॉजिटिव
प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हडकंप मचादोनों मरीजों को शामली आईसोलेशन वार्ड में भर्ती करायादीपक वर्मा@ कांधला। जिले में कोरोना…
