घर में घुसकर मां बेटे से मारपीट

Spread the love


सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलन्दशहर चोला चौकी मोबाईल को लेकर कहासुनी के बाद चार लोगों ने घर में घुसकर मां बेटे से मारपीट की। मारपीट में मां को हाथ में गंभीर चोट लगी। रसूलपुर रिठौरी में 26 जून को विपिन व कौशल के बीच मोबाईल को लेकर कहासुनी हो गई।

रात को आरोपी पक्ष के कौशल,कुंवरपाल, प्रदीप व रतनलाल ने विपिन के घर में घुसकर लाठीडंडों से मारपीट की। जिसमें विपिन और उसकी मां कमलेश घायल हो गये। कमलेश की तहरीर पर चौकी पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।