पहली बार बलीपुर नहर पर देखनर को मिला अदभुद नजारा

Spread the love


सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर दीपावली पर्व को और आकर्षित बनाने हेतु जनपद के सिंचाई विभाग अधिशासी अभियंता संजय सिंह ने वलीपुर नहर के घाट पर दीपोत्सव कार्यक्रम तैयार करवाया जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में सदर विधायक उषा सिरोही के माध्यम से मैं गंगा नहर घाट पर दीप प्रज्वलित करवाते हुए।

सभी जनपद वासियों को दीपावली पर्व की बधाई दी। बल्लूपुरा गंगा घाट पर पहली बार दीपोत्सव कार्यक्रम को बनाया गया। इस दृश्य को देखने के लिए शहर से काफी संख्या में लोग एकत्रित हुए कार्यक्रम के चलते नहर की सफाई रंगाई पुताई के साथ-साथ पूरे घाट को इंटरलॉकिंग के साथ पक्का करवाया जा चुका है। क्योंकि काफी बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा घाट स्नान को लेकर इस घाट पर आते हैं।

पहली बार हजारों की तादात में दीप जलाने के बाद माहौल मानव जंगल के अंधेरे में गंगा घाट पर जलते हुए दिए कुछ कहना चाहते हैं। इस क्रम में स्थानीय लोगों ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए अधिशासी अभियंता को त्यौहार की आस्था के प्रति गंगा घाट पर प्रज्वलित दीपों का पूरा श्रेय दिया।