महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल भाजपा भगाओ महंगाई हटाओ गांव गांव प्रतिज्ञा पदयात्रा

सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलन्दशहर भाजपा भगाओ महंगाई हटाओ प्रतिज्ञा पदयात्रा के अंतर्गत आज 64-विधानसभा क्षेत्र सिकंद्राबाद के गुलावठी ब्लॉक के गांव नत्थूगढी (क्यामपुर), भोगपुर, कुरली, और भटौना में ठा. राकेश भाटी के नेतृत्व में महंगाई हटाओ प्रतिज्ञा पदयात्रा निकाली गयी।

और प्रतिज्ञा पत्र बांटे,उसके बाद गांव भोगपुर में चौ. राजेंद्र सिंह भटौना में मास्टर शीशपाल सिंह और गांव कुरली में चौ.हरवीर सिंह प्रधान के यहां नुक्कड़ सभा करके,लोगों को केंद्र व राज्य की भाजपा सरकारों द्वारा कमरतोड़ महंगाई के खिलाफ एकजुट होकर 2022 के चुनाव में भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।

और कांग्रेस की प्रतिज्ञाओं के बारे में विस्तार से समझाया और कहा आदरणीय प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ही किसानों,नौजवानों, महिलाओं और आम लोगों की लड़ाई लड़ रही है।

अतः प्रियंका गांधी के हाथ मजबूत कर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनवाने में सहयोग करें, इस अवसर पर जाकिर अली न्याय पंचायत अध्यक्ष बराल, चौ.भुवनवीर सिंह न्याय पंचायत अध्यक्ष भटौना,राजेन्द्र सिंह वाल्मीकि बराल,शिवकुमार गौड आदि शामिल रहे।