रजवाहे की पटरी कटने से 50 वीघा फसल डूबी

Spread the love


सुरेन्द्र सिंह भाटी@ककोड़। क्षेत्र के गांव अमीपुर वांगर में गुरुवार रात रजवाहा की पटरी कटने से दो किसानों की करीब 50 वीघा फसल डूबकर नष्ट हो गयीं। फसल डूबने से ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों का आरोप है रजवाहे में पानी छोड़ने से पूर्व उसकी सफाई नहीं कराई गई।

जिससे कचरा और झाड़फानूस होने के कारण पानी का बहाव ठीक से नहीं हो पाया। और पानी रूकने से पटरी कट गई। जिसमें गांव निवासी आशीष की 30 वीघा और राजेन्द्र सिंह की 20 वीघा फसल जलमग्न हो गई। एक्ससीएन त्रिलोक चंद लांबा ने बताया कि कर्मचारियों को भेजकर पटरी को ठीक कराया जा रहा है।