भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 27 दिसंबर को दौलतपुर विधानसभा डिबाई में होने वाली आगामी जनसभा के लिए किया प्रेस वार्ता का आयोजन


सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय गंगानगर पर जन विश्वास यात्रा एवं उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 27 दिसंबर दौलतपुर विधानसभा डिबाई में होने वाली आगामी जनसभा के लिए प्रेस वार्ता का आयोजन हुआ।

सभी पत्रकार, छायाकार, ब्यूरो चीफ एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के बंधुओं का हृदय की गहराइयों से धन्यवाद।इस प्रेस वार्ता में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष अनिल सिसोदिया, जिला प्रभारी सुनीता दयाल, वन राज्य मंत्री अनिल शर्मा , विधायक डिबाई अनीता लोधी।

विधायक खुर्जा विजेंद्र सिंह खटीक, विधायक सदर उषा सिरोही, विधायक सिकंदराबाद विमला सोलंकी, विधायक अनूपशहर संजय शर्मा, एमएलसी नरेंद्र भाटी, जिला मीडिया प्रभारी संजय महेश्वरी, जन विश्वास यात्रा प्रमुख शिंभू सिंह राघव, जिला महामंत्री संजय चौधरी, विधानसभा मीडिया प्रभारी इंद्रमोहन लोधी आदि उपस्थित रहे।