चकरोड़ के विवाद में दो पक्षों में मारपीट

Spread the love


सुरेन्द्र भाटी@ककोड़। कोतवाली के गांव नंगला गोविंदपुर में चकरोड़ के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें दो लोग घायल हो गये। दोनों पक्षों की तरफ से एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। बुधवार शाम दोनों पक्षों में चकरोड़ को लेकर कहासुनी हो गई।

उसके बाद गुरुवार को दोनों पक्ष आमनेसामने आ गए। समझाने बुझाने पर दोनों पक्षों में समझौता हो गया। शुक्रवार सुबह फिर से दोनों पक्षों में संघर्ष हो गया। जिसमें सकील पुत्र तरीकत व शेरान पुत्र फरमुद्दीन घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।