राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी सत्य की सदर से विधानसभा प्रत्याशी को धमकी, प्रत्याशी ने कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज करने को दी तहरीर

Spread the love

सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक शेर सिंह राणा ने बुलंदशहर स्थित एक होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी मामले की जानकारी।

उन्होंने बताया कि बुलंदशहर सदर सीट से प्रत्याशी मनोज कुमार उपाध्याय एडवोकेट को मैदान में पार्टी ने उतारा है जिसके जबरदस्त प्रचार को देखकर अन्य राजनीतिक दल बेचैन है।शेर सिंह राणा ने बताया कि हमारे प्रत्याशी मनोज कुमार उपाध्याय को 27 दिसंबर की रात्रि में चुनाव लड़ने पर जान से मारने की धमकी दी गई।

लेकिन राष्ट्रीय जन लोक पार्टी सत्य इस तरह ऐसी धमकियों से डरने वाली नहीं है पार्टी के प्रत्याशी मनोज कुमार उपाध्याय ने बताया कि धमकी देने वाले के खिलाफ एक तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराने के लिए देदी गई है और नगर कोतवाल ने मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन भी दिया है।