उत्तर प्रदेश का विकास आम आदमी पार्टी पर करें विश्वास : आशुघोष निर्मल

Spread the love

सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर शिकारपुर : विधान सभा क्षेत्र के आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी आशुघोष निर्मल, ने कई गांवों में कार्यकर्ताओं के साथ मिल कर डोर टू डोर जनसम्पर्क किया साथी बुजुर्गों युवाओं का आशीर्वाद भी लिया।

आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी आशुघोष निर्मल, ने विकास कार्य व नीतियों से ग्राम वासियों को अवगत कराया जब से भाजपा सरकार आई है उत्तर प्रदेश में महंगाई भ्रष्टाचार बेरोजगारी चरम सीमा पर पहुंच गई गरीब मजदूर को अपना घर चलाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है ।

अब जनता जाग चुकी है अगर उत्तर प्रदेश का परिवर्तन करना है तो आम आदमी पार्टी पर विश्वास जताना होगा और आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को पूर्ण बहुमत के साथ जिताना होगा ।