रक्षा मंत्री ने सिकंदराबाद सीट से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा को किया संबोधित

Spread the love



सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर आज उत्तर प्रदेश मे चुनाव की मतदान की तारीख नजदीक आ रही है वैसे ही प्रत्याशी को जिताने के लिए हर जिले में स्टार प्रचारक पहुंच रहे हैं वही जिला बुलंदशहर की सिकंदराबाद सीट भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी राज सिंह को जिताने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जनसभा को संबोधित किया साथ ही कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने विकास कार्य किया है और जनता विकास कार्य से खुश है।

इस सरकार में गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार को खत्म किया है आज गुंडा माफिया या तो जेल में है या फिर गुंडागर्दी छोड़ दी है वहीं विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहां की पहले भी गठबंधन को जनता ने नकार दिया वह यह गठबंधन फिल्मी गठबंधन है जनता ऐसे गठबंधन को पसंद नहीं करेगी जनता विकास के काम पर वोट करती है ।

भारतीय जनता पार्टी ने विकास किया है और उत्तर प्रदेश में विकास के कार्य पर भाजपा फिर सरकार बनाएगी उत्तर प्रदेश में श्री योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बनेंगे और उत्तर प्रदेश का विकास करेंगे।