खोए हुए 40,000 रुपए खोजकर पुलिस ने व्यक्ति को किये वापस

Spread the love

सुरेन्द्र सिंह भाटी बुलंदशहर थाना छतारी क्षेत्र के ग्राम सहार निवासी श्री चुन्नीलाल पुत्र मिश्रीलाल द्वारा अपनी बेटी की शादी के लिए सेंट्रल बैंक कस्बा छतारी से 40,000 रूपये निकाले थे तथा वापस घर जाते समय रास्ते में उसकी जेब से 40,000 रूपयें कहीं निकल गए थे।

इसकी सूचना चुन्नीलाल द्वारा थाना छतारी पर दी गई। थाना छतारी पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अथक परिश्रम कर आस-पास जानकारी एकत्रित कर चुनीलाल के खोए हुए 40,000 रूपये खोजकर आज चुन्नीलाल को थाना छतारी पर बुलाकर उसके सुपुर्द किए गए।

चुन्नीलाल द्वारा अपने खोये रूपये वापिस पाकर प्रसंन्नता व्यक्त करते हुए थानाप्रभारी छतारी श्री राहुल चौधरी एवं समस्त थाना कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी।