अनूपशहर रोड पर पुलिस ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान काटे चालान

Spread the love


सुरेंद्र सिंह भाटी@बुलंदशहर के मंडी चौकी क्षेत्र में हो रहा है अवैध अतिक्रमण आज सब इंस्पेक्टर जान मोहम्मद ने चलाया चालान एवं अतिक्रमण हटाओ अभियान बुलंदशहर से अनूप शहर रोड पर लोगों ने कर रखा है अवैध कब्जा रेहड़ी पटरी फल गुटका पान तमाखू एवं जूस वालों ने रोड पर कर रखा है अवैध तरीके से कब्जा।

जिससे मंडी पुलिस को करनी पड़ रही है काफी मशक्कत।रविवार की शाम नई मंडी चौकी पर तैनात सब इंस्पेक्टर जान मोहम्मद ने अपनी पुलिस टीम को साथ लेकर चलाया कब्जा मुक्त अभियान और लोगों के कांटे चालान। जैसे अवैध कब्जा धारकों में मची भगदड़ अनूप शहर रोड पर पिछले काफी समय से लोगों ने रोड पर रेहड़ी खोके लगाकर अवैध तरीके से कब्जा कर रखा है।

जिससे आमजन और आने जाने वाले काफी परेशानी होती है जिससे हर समय रोड पर जाम जैसी स्थिति बनी रहती है जिससे पुलिस को आए दिन काफी मशक्कत करनी पड़ती रहती है। उसी को रविवार की शाम पुलिस ने कराया कब्जा मुक्त तो लोगों ने सब इंस्पेक्टर जान मोहम्मद एवं उनकी पूरी टीम की भूरी भूरी की प्रशंसा।