शराब पी कर गाड़ी चलाने वाले वाहन चालकों की की चैकिंग

Spread the love

सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलन्दशहर : जनपद में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत एआरटीओ प्रवर्तन राजीव बंसल द्वारा ट्रैफिक इंस्पेक्टर के साथ रात में भूड चौराहे पर शराब पी कर गाड़ी चलाने वाले वाहन चालकों की चैकिंग की इस मौके पर दो वाहन चालकों द्वारा शराब पी कर गाड़ी चलाये जाने पर उनका चालान किया गया|

दिन में एआरटीओ द्वारा खुर्जा क्षेत्र में ओवरलोडिंग एवं यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध अभियान चलाया गया इस मौके पर पांच ओवरलोडिंग गाड़ियों को एआरटीओ द्वारा खुर्जा देहात थाने पर बंद करते हुए एक लाख 60 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया |

इसके साथ ही लोगों को हैंडबिल बांट कर सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया गया सड़क सुरक्षा अभियान के तहत तहसील सदर के पास बच्चा जेल परिसर में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से राम मनोहर एजुकेशनल एवं समुदाय बाल विकास सोसाइटी नई दिल्ली द्वारा आंखों की जांच हेतु कैम्प लगाकर वहाँ से गुजरने वाले ट्रक ड्राइवर, बस ड्राइवर आदि वाहन चालकों को रोक कर उनकी आंखों की जांच कराई जा रही है जांच में आंख में कमी होने ओर मौके पर ही निःशुल्क चश्मा भी दिया जा रहा है ।