पुलिस ने नगर मे किया पैदल गस्त

Spread the love


सुरेन्द्र सिंह भाटी@ ककोड प्रभारी निरीक्षक राजपाल सिंह तोमर ने नगर में किया पैदल गश्त कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजपाल सिंह तोमर के पैदल गश्त के दौरान लोगों से मुलाकात करते हुए उनकी समस्याएं सुनी साथ ही लोगों से कहा कि पुलिस प्रशासन सभी तरह से उनके साथ है परेशानी होने पर तुरंत कोतवाली में सूचना दें समस्या का समाधान किया जाएगा।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने भारी पुलिस फोर्स के साथ नगर चौराहो पर पैदल गस्त किया इस दौरान नगर चौराहा पर संदिग्ध लोगों को चेकिंग करके हिदायत दी गई कोतवाली प्रभारी ने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था को कायम रखने व अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पैदल गश्त व रात्रि गश्त की जा रही है जिससे नगर वासियों में सुरक्षा व्यवस्था का अहसास बना रहे।

साथ ही असामाजिक तत्व उपद्रवी तत्वों में भय का माहौल बनाया जा सके गश्त के दौरान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजपाल सिह एस एसआई अशोक कुमार कस्बा इंचार्ज शैलेश गौतम व का पुष्पेंद्र राठी बबलू लोकेंद्र जितेंद्र धीरज भारी पुलिस फोर्स मौजूद रहा